kulakṣaye praṇaśyanti kuladharmāḥ sanātanāḥ . dharme naṣṭe kulaṃ kṛtsnamadharmo.abhibhavatyuta ||1-40||
Translations & Commentary
4 curated sources available for this verse.
English Translation by Swami Gambirananda
1.40 From the ruin of the family are totally destroyed the traditional rites and duties of the family. When rites and duties are destroyed, vice overpowers the entire family also.
English Translation by Swami Adidevananda
1.40 With the ruin of a clan, perish its ancient traditions, and when traditions perish, lawlessness overtakes the whole clan
Hindi Translation + Commentary by Swami Ramsukhdas
।।1.40।। कुल का क्षय होने पर सदा से चलते आये कुलधर्म नष्ट हो जाते हैं और धर्म का नाश होनेपर (बचे हुए) सम्पूर्ण कुल को अधर्म दबा लेता है।
।।1.40।। व्याख्या --'कुलक्षये प्रणश्यन्ति कुलधर्माः सनातनाः'-- जब युद्ध होता है तब उसमें कुल-(वंश-) का क्षय (ह्रास) होता है। जबसे कुल आरम्भ हुआ है, तभीसे कुलके धर्म अर्थात् कुलकी पवित्र परम्पराएँ, पवित्र रीतियाँ, मर्यादाएँ भी परम्परासे चलती आयी हैं। परन्तु जब कुलका क्षय हो जाता है, तब सदासे कुलके साथ रहनेवाले धर्म भी नष्ट हो जाते हैं अर्थात् जन्मके समय द्वजातिसंस्कारके समय, विवाहके समय, मृत्युके समय और मृत्युके बाद किये जानेवाले जो-जो शास्त्रीय पवित्र रीति-रिवाज हैं, जो कि जीवित और मृतात्मा मनुष्योंके लिये इस लोकमें और परलोकमें कल्याण करनेवाले हैं, वे नष्ट हो जाते हैं। कारण कि जब कुलका ही नाश हो जाता है तब कुलके आश्रित रहनेवाले धर्म किसके आश्रित रहेंगे? 'धर्मे नष्टे कुलं कृत्स्नमधर्मोऽभिभवत्युत'-- जब कुलकी पवित्र मर्यादाएँ, पवित्र आचरण नष्ट हो जाते हैं, तब धर्मका पालन न करना और धर्मसे विपरीत काम करना अर्थात् करनेलायक कामको न करना और न करनेलायक कामको करनारूप अधर्म सम्पूर्ण कुलको दबा लेता है अर्थात् सम्पूर्ण कुलमें अधर्म छा जाता है।अब यहाँ यह शङ्का होती है कि जब कुल नष्ट हो जायगा, कुल रहेगा ही नहीं, तब अधर्म किसको दबायेगा? इसका उत्तर यह है कि जो लड़ाईके योग्य पुरुष हैं, वे तो युद्धमें मारे जाते हैं; किन्तु जो लड़ाईके योग्य नहीं हैं, ऐसे जो बालक और स्त्रियाँ पीछे बच जाती हैं, उनको अधर्म दबा लेता है। कारण कि जब युद्धमें शस्त्र, शास्त्र, व्यवहार आदिके जानकार और अनुभवी पुरुष मर जाते हैं, तब पीछे बचे लोगोंको अच्छी शिक्षा देनेवाले, उनपर शासन करनेवाले नहीं रहते। इससे मर्यादाका, व्यवहारका ज्ञान न होनेसे वे मनमाना आचरण करने लग जाते हैं अर्थात् वे करनेलायक कामको तो करते नहीं और न करनेलायक कामको करने लग जाते हैं। इसलिये उनमें अधर्म फैल जाता है।
English Translation + Commentary by A.C. Bhaktivedanta Swami Prabhupada
When irreligion is prominent in the family, O Kṛṣṇa, the women of the family become polluted, and from the degradation of womanhood, O descendant of Vṛṣṇi, comes unwanted progeny.
Good population in human society is the basic principle for peace, prosperity and spiritual progress in life. The varṇāśrama religion’s principles were so designed that the good population would prevail in society for the general spiritual progress of state and community. Such population depends on the chastity and faithfulness of its womanhood. As children are very prone to be misled, women are similarly very prone to degradation. Therefore, both children and women require protection by the elder members of the family. By being engaged in various religious practices, women will not be misled into adultery. According to Cāṇakya Paṇḍita, women are generally not very intelligent and therefore not trustworthy. So the different family traditions of religious activities should always engage them, and thus their chastity and devotion will give birth to a good population eligible for participating in the varṇāśrama system. On the failure of such varṇāśrama-dharma, naturally the women become free to act and mix with men, and thus adultery is indulged in at the risk of unwanted population. Irresponsible men also provoke adultery in society, and thus unwanted children flood the human race at the risk of war and pestilence.