Skip to content
← Chapter
Chapter 10 Verse 10
Original Verse
तेषां सततयुक्तानां भजतां प्रीतिपूर्वकम् | ददामि बुद्धियोगं तं येन मामुपयान्ति ते ||१०-१०||

teṣāṃ satatayuktānāṃ bhajatāṃ prītipūrvakam . dadāmi buddhiyogaṃ taṃ yena māmupayānti te ||10-10||

Interpretation Layers

Translations & Commentary

5 sources checked for this verse

Simple English

English Translation

To those who are always devoted and worship me with love, I give the yoga of understanding by which they come to me.

English Translation by Swami Gambirananda

English Translation

10.10 To them who are ever devoted and worship Me with love, I grant that possession of wisdom by which they reach Me.

English Translation by Swami Adidevananda

English Translation

10.10 To those, who are ceaselessly united with Me and who worship Me with immense love, I lovingly grant that mental disposition (Buddhi-yoga) by which they come to Me.

Hindi Translation + Commentary by Swami Ramsukhdas

Hindi Translation

।।10.10।। उन नित्य-निरन्तर मेरेमें लगे हुए और प्रेमपूर्वक मेरा भजन करनेवाले भक्तोंको मैं वह बुद्धियोग देता हूँ, जिससे उनको मेरी प्राप्ति हो जाती है।

Hindi Commentary

।।10.10।। व्याख्या --[भगवन्निष्ठ भक्त भगवान्को छोड़कर न तो समता चाहते हैं, न तत्त्वज्ञान चाहते हैं तथा न और ही कुछ चाहते हैं (टिप्पणी प0 546.3)। उनका तो एक ही काम है-- हरदम भगवान्में लगे रहना। भगवान्में लगे रहनेके सिवाय उनके लिये और कोई काम ही नहीं है। अब सारा-का-सारा काम, सारी जिम्मेवारी भगवान्की ही है अर्थात् उन भक्तोंसे जो कुछ कराना है, उनको जो कुछ देना है आदि सब काम भगवान्का ही रह जाता है। इसलिये भगवान् यहाँ (दो श्लोकोंमें) उन भक्तोंको समता और तत्त्वज्ञान देनेकी बात कह रहे हैं।] 'तेषां सततयुक्तानाम्' -- नवें श्लोकके अनुसार जो भगवान्में ही चित्त और प्राणवाले हैं, भगवान्के गुण, प्रभाव, लीला, रहस्य आदिको आपसमें एक-दूसरेको जानते हुए तथा भगवान्के नाम, गुणोंका कथन करते हुए नित्य-निरन्तर भगवान्में ही सन्तुष्ट रहते हैं और भगवान्में ही प्रेम करते हैं, ऐसे नित्य-निरन्तर भगवान्में लगे हुए भक्तोंके लिये यहाँ 'सततयुक्तानाम्' पद आया है। 'भजतां प्रीतिपूर्वकम्' -- वे भक्त न ज्ञान चाहते हैं, न वैराग्य। जब वे पारमार्थिक ज्ञान, वैराग्य आदि भी नहीं चाहते, तो फिर सांसारिक भोग तथा अष्टसिद्धि और नव-निधि चाह ही कैसे सकते हैं! उनकी दृष्टि इन वस्तुओंकी तरफ जाती ही नहीं। उनके हृदयमें सिद्धि आदिका कोई आदर नहीं होता, कोई मूल्य नहीं होता। वे तो केवल भगवान्को अपना मानते हुए प्रेमपूर्वक स्वाभाविक ही भगवान्के भजनमें लगे रहते हैं। उनका,किसी भी वस्तु, व्यक्ति आदिसे किसी तरहका कोई सम्बन्ध नहीं रहता। उनका भजन, भक्ति यही है कि हरदम भगवान्में लगे रहना है। भगवान्की प्रीतिमें वे इतने मस्त रहते हैं कि उनके भीतर स्वप्नमें भी भगवान्के सिवाय अन्य किसीकी इच्छा जाग्रत् नहीं होती। 'ददामि बुद्धियोगं तम्' --किसी वस्तु, व्यक्ति, घटना, परिस्थिति आदिके संयोग-वियोगसे अन्तःकरणमें कोई हलचल न हो अर्थात् संसारके पदार्थ मिलें या न मिलें, नफा हो या नुकसान हो, आदर हो या निरादर हो, स्तुति हो या निन्दा हो, स्वास्थ्य ठीक रहे या न रहे आदि तरह-तरहकी और एक-दूसरेसे विरुद्ध विभिन्न परिस्थितियाँ आनेपर भी उनमें एकरूप (सम) रह सकें-- ऐसा बुद्धियोग अर्थात् समता मैं उन भक्तोंको देता हूँ। 'ददामि' का तात्पर्य है कि वे बुद्धियोगको अपना नहीं मानते, प्रत्युत भगवान्का दिया हुआ ही मानते हैं। इसलिये बुद्धियोगको लेकर उनको अपनेमें कोई विशेषता नहीं मालूम देती।'येन' -- मैं उनको वह बुद्धियोग देता हूँ, जिस बुद्धियोगसे वे मेरेको प्राप्त हो जाते हैं। 'मामुपयान्ति ते'--जब वे भगवान्में ही चित्त और प्राणवाले हो गये हैं और भगवान्में ही सन्तुष्ट रहते हैं तथा भगवान्में ही प्रेम करते हैं, तो उनके लिये अब भगवान्को प्राप्त होना क्या बाकी रहा, जिससे कि भगवान्को यह कहना पड़ रहा है कि वे मेरेको प्राप्त हो जाते हैं? मेरेको प्राप्त हो जानेका तात्पर्य है कि वे प्रेमी भक्त अपनेमें जो कमी मानते हैं, वह कमी उनमें नहीं रहती अर्थात् उन्हें पूर्णताका अनुभव हो जाता है।

English Translation + Commentary by A.C. Bhaktivedanta Swami Prabhupada

English Translation

To those who are constantly devoted to serving Me with love, I give the understanding by which they can come to Me.

English Commentary

In this verse the word buddhi-yogam is very significant. We may remember that in the Second Chapter the Lord, instructing Arjuna, said that He had spoken to him of many things and that He would instruct him in the way of buddhi-yoga. Now buddhi-yoga is explained. Buddhi-yoga itself is action in Kṛṣṇa consciousness; that is the highest intelligence. Buddhi means intelligence, and yoga means mystic activities or mystic elevation. When one tries to go back home, back to Godhead, and takes fully to Kṛṣṇa consciousness in devotional service, his action is called buddhi-yoga. In other words, buddhi-yoga is the process by which one gets out of the entanglement of this material world. The ultimate goal of progress is Kṛṣṇa. People do not know this; therefore the association of devotees and a bona fide spiritual master are important. One should know that the goal is Kṛṣṇa, and when the goal is assigned, then the path is slowly but progressively traversed, and the ultimate goal is achieved. When a person knows the goal of life but is addicted to the fruits of activities, he is acting in karma-yoga. When he knows that the goal is Kṛṣṇa but he takes pleasure in mental speculations to understand Kṛṣṇa, he is acting in jñāna-yoga. And when he knows the goal and seeks Kṛṣṇa completely in Kṛṣṇa consciousness and devotional service, he is acting in bhakti-yoga, or buddhi-yoga, which is the complete yoga. This complete yoga is the highest perfectional stage of life. A person may have a bona fide spiritual master and may be attached to a spiritual organization, but if he is still not intelligent enough to make progress, then Kṛṣṇa from within gives him instructions so that he may ultimately come to Him without difficulty. The qualification is that a person always engage himself in Kṛṣṇa consciousness and with love and devotion render all kinds of services. He should perform some sort of work for Kṛṣṇa, and that work should be with love. If a devotee is not intelligent enough to make progress on the path of self-realization but is sincere and devoted to the activities of devotional service, the Lord gives him a chance to make progress and ultimately attain to Him.