praśāntātmā vigatabhīrbrahmacārivrate sthitaḥ . manaḥ saṃyamya maccitto yukta āsīta matparaḥ ||6-14||
Translations & Commentary
4 curated sources available for this verse.
English Translation by Swami Gambirananda
6.14 He should remain seated with a placid mind, free from fear, firm in the vow of a celibate, and with the mind fixed on Me by controlling it through concentration, having Me as the supreme Goal.
English Translation by Swami Adidevananda
6.14 Serene and fearless, firm in the vow of celibacy, holding the mind in check and fixing the thought on Me, he should sit in Yoga, intent on Me.
Hindi Translation + Commentary by Swami Ramsukhdas
।।6.14।। जिसका अन्तःकरण शान्त है, जो भय-रहित है और जो ब्रह्मचारिव्रतमें स्थित है, ऐसा सावधान योगी मनका संयम करके मेरेमें चित्त लगाता हुआ मेरे परायण होकर बैठे।
।।6.14।। व्याख्या--'प्रशान्तात्मा'--जिसका अन्तःकरण राग-द्वेषसे रहित है, वह 'प्रशान्तात्मा' है। जिसका सांसारिक विशेषता प्राप्त करनेका, ऋद्धि-सिद्धि आदि प्राप्त करनेका उद्देश्य न होकर केवल परमात्मप्राप्तिका ही दृढ़ उद्देश्य होता है, उसके राग-द्वेष शिथिल होकर मिट जाते हैं। राग-द्वेष मिटनेपर स्वतः शान्ति आ जाती है, जो कि स्वतःसिद्ध है। तात्पर्य है कि संसारके सम्बन्धके कारण ही हर्ष, शोक, राग-द्वेष आदि द्वन्द्व होते हैं और इन्हीं द्वन्द्वोंके कारण शान्ति भङ्ग होती है। जब ये द्वन्द्व मिट जाते हैं, तब स्वतःसिद्ध शान्ति प्रकट हो जाती है। उस स्वतःसिद्ध शान्तिको प्राप्त करनेवालेका नाम ही 'प्रशान्तात्मा' है।'विगतभीः'--शरीरको 'मैं' और 'मेरा' माननेसे ही रोगका, निन्दाका, अपमानका, मरने आदिका भय पैदा होता है। परन्तु जब मनुष्य शरीरके साथ 'मैं' और 'मेरे'-पनकी मान्यताको छोड़ देता है, तब उसमें किसी भी प्रकारका भय नहीं रहता। कारण कि उसके अन्तःकरणमें यह भाव दृढ़ हो जाता है कि इस शरीरको जीना हो तो जीयेगा ही, इसको कोई मार नहीं सकता और इस शरीरको मरना हो तो मरेगा ही, फिर इसकोकोई बचा नहीं सकता। यदि यह मर भी जायगा तो बड़े आनन्दकी बात है; क्योंकि मेरी चित्तवृत्ति परमात्माकी तरफ होनेसे मेरा कल्याण तो हो ही जायगा! जब कल्याणमें कोई सन्देह ही नहीं, तो फिर भय किस बातका? इस भावसे वह सर्वथा भयरहित हो जाता है।'ब्रह्मचारिव्रते स्थितः'--यहाँ 'ब्रह्मचारिव्रत' का तात्पर्य केवल वीर्यरक्षासे ही नहीं है, प्रत्युत ब्रह्मचारीके व्रतसे है। तात्पर्य है कि जैसे ब्रह्मचारीका जीवन गुरुकी आज्ञाके अनुसार संयत और नियत होता है, ऐसे ही ध्यानयोगीको अपना जीवन संयत और नियत रखना चाहिये। जैसे ब्रह्मचारी शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गन्ध इन पाँच विषयोंसे तथा मान, बड़ाई और शरीरके आरामसे दूर रहता है, ऐसे ही ध्यानयोगीको भी उपर्युक्त आठ विषयोंमेंसे किसी भी विषयका भोगबुद्धिसे, रसबुद्धिसे सेवन नहीं करना चाहिये, प्रत्युत निर्वाहबुद्धिसे ही सेवन करना चाहिये। यदि भोगबुद्धिसे उन विषयोंका सेवन किया जायगा, तो ध्यानयोगकी सिद्धि नहीं होगी। इसलिये ध्यायोगीको ब्रह्मचारिव्रतमें स्थित रहना बहुत आवश्यक है।व्रतमें स्थित रहनेका तात्पर्य है कि किसी भी अवस्था, परिस्थिति आदिमें किसी भी कारणसे कभी किञ्चिन्मात्र भी सुखबुद्धिसे पदार्थोंका सेवन न हो, चाहे वह ध्यानकाल हो, चाहे व्यवहारकाल हो। इसमें सम्पूर्ण इन्द्रियोंका ब्रह्मचर्य आ जाता है।'मनः संयम्य मच्चित्तः'--मनको संयत करके मेरेमें ही लगा दे अर्थात् चित्तको संसारकी तरफसे सर्वथा हटाकर केवल मेरे स्वरूपके चिन्तनमें, मेरी लीला, गुण, प्रभाव, महिमा आदिके चिन्तनमें ही लगा दे। तात्पर्य है कि सांसारिक वस्तु, व्यक्ति, परिस्थिति, घटना आदिको लेकर मनमें जो कुछ संकल्प-विकल्परूपसे चिन्तन होता है, उससे मनको हटाकर एक मेरेमें ही लगाता रहे।मनमें जो कुछ चिन्तन होता है, वह प्रायः भूतकालका होता है और कुछ भविष्यकालका भी होता है तथा वर्तमानमें साधक मन परमात्मामें लगाना चाहता है। जब भूतकालकी बात याद आ जाय, तब यह समझे कि वह घटना अभी नहीं है और भविष्यकी बात याद आ जाय, तो वह भी अभी नहीं है। वस्तु, व्यक्ति, पदार्थ, घटना, परिस्थिति आदिको लेकर जितने संकल्प-विकल्प हो रहे हैं, वे उन्हीं वस्तु, व्यक्ति आदिके हो रहे हैं, जो अभी नहीं हैं। हमारा लक्ष्य परमात्माके चिन्तनका है, संसारके चिन्तनका नहीं। अतः जिस संसारका चिन्तन हो रहा है, वह संसार पहले नहीं था, पीछे नहीं रहेगा और अभी भी नहीं है। परन्तु जिन परमात्माका चिन्तन करना है, वे परमात्मा पहले भी थे, अब भी हैं और आगे भी रहेंगे। इस तरह सांसारिक वस्तु आदिके चिन्तनसे मनको हटाकर परमात्मामें लगा देना चाहिये। कारण कि भूतकालका कितना ही चिन्तन किया जाय, उससे लाभ तो कुछ होगा नहीं और भविष्यका चिन्तन किया जाय तो वह काम अभी कर सकेंगे नहीं तथा भूत-भविष्यका चिन्तन होता रहनेसे जो अभी ध्यान करते हैं, वह भी होगा नहीं तो सब ओरसे रीते ही रह जायँगे।'युक्तः'--ध्यान करते समय सावधान रहे अर्थात् मनको संसारसे हटाकर भगवान्में लगानेके लिये सदा सावधान, जाग्रत् रहे। इसमें कभी प्रमाद, आलस्य आदि न करे। तात्पर्य है कि एकान्तमें अथवा व्यवहारमें भगवान्में मन लगानेकी सावधानी सदा बनी रहनी चाहिये; क्योंकि चलते-फिरते, काम-धन्धा करते समय भी सावधानी रहनेसे एकान्तमें मन अच्छा लगेगा और एकान्तमें मन अच्छा लगनेसे व्यवहार करते समय भी मन लगानेमें सुविधा होगी। अतः ये दोनों एक-दूसरेके सहायक हैं अर्थात् व्यवहारकी सावधानी एकान्तमें और एकान्तकी सावधानी व्यवहारमें सहायक है।'आसीत मत्परः'--केवल भगवत्परायण होकर बैठे अर्थात् उद्देश्य, लक्ष्य, ध्येय केवल भगवान्का ही रहे। भगवान्के सिवाय कोई भी सांसारिक वासना, आसक्ति, कामना, स्पृहा, ममता आदि न रहे।इसी अध्यायके दसवें श्लोकमें 'योगी युञ्जीत सततमात्मानं रहसि स्थितः' पदोंसे ध्यानयोगका जो उपक्रम किया था, उसीको यहाँ'युक्त आसीत मत्परः' पदोंसे कहा गया है।
English Translation + Commentary by A.C. Bhaktivedanta Swami Prabhupada
Thus, with a peaceful, unagitated mind, keeping the mind fixed upon Me, the transcendental person, the yogi should meditate upon Me and make Me the ultimate goal of life.
The goal of life is to know Kṛṣṇa, who is situated within the heart of every living being as Paramātmā, the four-handed Viṣṇu form. The yoga process is practiced in order to discover and see this localized form of Viṣṇu, and not for any other purpose. The localized viṣṇu-mūrti is the plenary representation of Kṛṣṇa dwelling within one’s heart. One who has no program to realize this viṣṇu-mūrti is uselessly engaged in mock yoga practice and is certainly wasting his time. Kṛṣṇa is the ultimate goal of life, and the viṣṇu-mūrti situated in one’s heart is the object of yoga practice. To realize this viṣṇu-mūrti within the heart, one has to observe complete abstinence from sex life; therefore one has to leave home and live alone in a secluded place, remaining seated as mentioned above. One cannot enjoy sex life daily at home or elsewhere and attend a so-called yoga class and thus become a yogī. One has to practice controlling the mind and avoiding all kinds of sense gratification, of which sex life is the chief. In the rules of celibacy written by the great sage Yājñavalkya it is said: karmaṇā manasā vācā sarvāvasthāsu sarvadā sarvatra maithuna-tyāgo brahmacaryaṁ pracakṣate “The vow of brahmacarya is meant to help one completely abstain from sex indulgence in work, words and mind – at all times, under all circumstances and in all places.” No one can perform correct yoga practice through sex indulgence. Brahmacarya is taught, therefore, from childhood, when one has no knowledge of sex life. Children at the age of five are sent to the guru-kula, or the place of the spiritual master, and the master trains the young boys in the strict discipline of becoming brahmacārīs. Without such practice, no one can make advancement in any yoga, whether it be dhyāna, jñāna or bhakti. One who, however, follows the rules and regulations of married life, having a sexual relationship only with his wife (and that also under regulation), is also called a brahmacārī. Such a restrained householder brahmacārī may be accepted in the bhakti school, but the jñāna and dhyāna schools do not even admit householder brahmacārīs. They require complete abstinence without compromise. In the bhakti school, a householder brahmacārī is allowed controlled sex life because the cult of bhakti-yoga is so powerful that one automatically loses sexual attraction, being engaged in the superior service of the Lord. In the Bhagavad-gītā (2.59) it is said: viṣayā vinivartante nirāhārasya dehinaḥ rasa-varjaṁ raso ’py asya paraṁ dṛṣṭvā nivartate Whereas others are forced to restrain themselves from sense gratification, a devotee of the Lord automatically refrains because of superior taste. Other than the devotee, no one has any information of that superior taste. Vigata-bhīḥ. One cannot be fearless unless one is fully in Kṛṣṇa consciousness. A conditioned soul is fearful due to his perverted memory, his forgetfulness of his eternal relationship with Kṛṣṇa. The Bhāgavatam (11.2.37) says, bhayaṁ dvitīyābhiniveśataḥ syād īśād apetasya viparyayo ’smṛtiḥ. Kṛṣṇa consciousness is the only basis for fearlessness. Therefore, perfect practice is possible for a person who is Kṛṣṇa conscious. And since the ultimate goal of yoga practice is to see the Lord within, a Kṛṣṇa conscious person is already the best of all yogīs. The principles of the yoga system mentioned herein are different from those of the popular so-called yoga societies.