Skip to content
← Back to Chapter
Chapter 6 Verse 16
Original Verse
नात्यश्नतस्तु योगोऽस्ति न चैकान्तमनश्नतः | न चातिस्वप्नशीलस्य जाग्रतो नैव चार्जुन ||६-१६||

nātyaśnatastu yogo.asti na caikāntamanaśnataḥ . na cātisvapnaśīlasya jāgrato naiva cārjuna ||6-16||

Interpretation Layers

Translations & Commentary

4 curated sources available for this verse.

English Translation by Swami Gambirananda

English Translation

6.16 But, O Arjuna, Yoga is not for one who eats too much, nor for one who does not eat at all; neither for one who habitually sleeps too long, nor surely for one who keeps awake.

English Translation by Swami Adidevananda

English Translation

6.16 Yoga is not for him who over-eats, nor for him who fasts excessively; not for him, O Arjuna, who sleeps too much, nor for him who stays awake too long.

Hindi Translation + Commentary by Swami Ramsukhdas

Hindi Translation

।।6.16।। हे अर्जुन ! यह योग न तो अधिक खानेवालेका और न बिलकुल न खानेवालेका तथा न अधिक सोनेवालेका और न बिलकुल न सोनेवालेका ही सिद्ध होता है।

Hindi Commentary

।।6.16।। व्याख्या--'नात्यश्नतस्तु योगोऽस्ति'--अधिक खानेवालेका योग सिद्ध नहीं होता (टिप्पणी प0 347)। कारण कि अन्न अधिक खानेसे अर्थात् भूखके बिना खानेसे अथवा भूखसे अधिक खानेसे प्यास ज्यादा लगती है, जिससे पानी ज्यादा पीना पड़ता है। ज्यादा अन्न खाने और पानी पीनेसे पेट भारी हो जाता है। पेट भारी होनेसे शरीर भी बोझिल मालूम देता है। शरीरमें आलस्य छा जाता है। बार-बार पेट याद आताहै। कुछ भी काम करनेका अथवा साधन, भजन, जप, ध्यान आदि करनेका मन नहीं करता। न तो सुखपूर्वक बैठा जाता है और न सुखपूर्वक लेटा ही जाता है तथा न चलने-फिरनेका ही मन करता है। अजीर्ण आदि होनेसे शरीरमें रोग पैदा हो जाते हैं। इसलिये अधिक खानेवाले पुरुषका योग कैसे सिद्ध हो सकता है? नहीं हो सकता।'न चैकान्तमनश्नतः'-- ऐसे ही बिलकुल न खानेसे भी योग सिद्ध नहीं होता। कारण कि भोजन न करनेसे मनमें बार-बार भोजनका चिन्तन होता है। शरीरमें शक्ति कम हो जाती है। मांस-मज्जा आदि भी सूखते जाते हैं। शरीर शिथिल हो जाता है। चलना-फिरना कठिन हो जाता है। लेटे रहनेका मन करता है। जीना भारी हो जाता है। बैठ करके अभ्यास करना कठिन हो जाता है। चित्त परमात्मामें लगता ही नहीं। अतः ऐसे पुरुषका योग कैसे सिद्ध होगा?'न चाति स्वप्नशीलस्य'--जिसका ज्यादा सोनेका स्वभाव होता है, उसका भी योग सिद्ध नहीं होता। कारण कि ज्यादा सोनेसे स्वभाव बिगड़ जाता है अर्थात् बार-बार नींद सताती है। पड़े रहनेसे सुख और बैठे रहनेसे परिश्रम मालूम देता है। ज्यादा लेटे रहनेसे गाढ़ नींद भी नहीं आती। गाढ़ नींद न आनेसे स्वप्न आते रहते हैं ,संकल्पविकल्प होते रहते हैं। शरीरमें आलस्य भरा रहता है। आलस्यके कारण बैठनेमें कठिनाई होती है। अतः वह योगका अभ्यास भी नहीं कर सकता, फिर योगकी सिद्धि कैसे होगी?'जाग्रतो नैव चार्जुन'--हे अर्जुन! जब अधिक सोनेसे भी योगकी सिद्धि नहीं होती, तो फिर बिलकुल न सोनेसे योगकी सिद्धि हो ही कैसे सकती है? क्योंकि आवश्यक नींद न लेकर जगनेसे बैठनेपर नींद सतायेगी, जिससे वह योगका अभ्यास नहीं कर सकेगा।सात्त्विक मनुष्योंमें भी कभी सत्सङ्गका, सात्त्विक गहरी बातोंका, भगवान्की कथाका अथवा भक्तोंके चरित्रोंका प्रसङ्ग छिड़ जाता है, तो कथा आदि कहते हुए, सुनते हुए जब रस आनन्द आता है, तब उनको भी नींद नहीं आती। परन्तु उनका जगना और तरहका होता है अर्थात् राजसीतामसी वृत्तिवालोंका जैसा जगना होता है, वैसा जगना सात्त्विक वृत्तिवालोंका नहीं होता। उस जगनेमें सात्त्विक मनुष्योंको जो आनन्द मिलता है, उसमें उनको निद्राके विश्रामकी खुराक मिलती है। अतः रातों जगनेपर भी उनको और समयमें निद्रा नहीं सताती। इतना ही नहीं ,उनका वह जगना भी गुणातीत होनेमें सहायता करता है। परन्तु राजसी और तामसी वृत्तिवाले जगते हैं तो उनको और समयमें निद्रा तंग करती है और रोग पैदा करती है।ऐसे ही भक्तलोग भगवान्के नाम-जपमें, कीर्तनमें, भगवान्के विरहमें भोजन करना भूल जाते हैं उनको भूख नहीं लगती, तो वे 'अनश्नतः' नहीं हैं। कारण कि भगवान्की तरफ लग जानेसे उनके द्वारा जो कुछ होता है, वह 'सत्' हो जाता है।

English Translation + Commentary by A.C. Bhaktivedanta Swami Prabhupada

English Translation

There is no possibility of one’s becoming a yogī, O Arjuna, if one eats too much or eats too little, sleeps too much or does not sleep enough.

English Commentary

Regulation of diet and sleep is recommended herein for the yogīs. Too much eating means eating more than is required to keep the body and soul together. There is no need for men to eat animals, because there is an ample supply of grains, vegetables, fruits and milk. Such simple foodstuff is considered to be in the mode of goodness according to the Bhagavad-gītā . Animal food is for those in the mode of ignorance. Therefore, those who indulge in animal food, drinking, smoking and eating food which is not first offered to Kṛṣṇa will suffer sinful reactions because of eating only polluted things. Bhuñjate te tv aghaṁ pāpā ye pacanty ātma-kāraṇāt. Anyone who eats for sense pleasure, or cooks for himself, not offering his food to Kṛṣṇa, eats only sin. One who eats sin and eats more than is allotted to him cannot execute perfect yoga. It is best that one eat only the remnants of foodstuff offered to Kṛṣṇa. A person in Kṛṣṇa consciousness does not eat anything which is not first offered to Kṛṣṇa. Therefore, only the Kṛṣṇa conscious person can attain perfection in yoga practice. Nor can one who artificially abstains from eating, manufacturing his own personal process of fasting, practice yoga. The Kṛṣṇa conscious person observes fasting as it is recommended in the scriptures. He does not fast or eat more than is required, and he is thus competent to perform yoga practice. One who eats more than required will dream very much while sleeping, and he must consequently sleep more than is required. One should not sleep more than six hours daily. One who sleeps more than six hours out of twenty-four is certainly influenced by the mode of ignorance. A person in the mode of ignorance is lazy and prone to sleep a great deal. Such a person cannot perform yoga.