saṃnyāsastu mahābāho duḥkhamāptumayogataḥ . yogayukto munirbrahma nacireṇādhigacchati ||5-6||
Translations & Commentary
4 curated sources available for this verse.
English Translation by Swami Gambirananda
5.6 But, O mighty-armed one, renunciation is hard to attain without (Karma-) yoga. The meditative man eipped with yoga attains Brahman without delay.
English Translation by Swami Adidevananda
5.6 But renunciation, O mighty-armed, is hard to attain without (following) Yoga. The contemplating sage who follows Yoga reaches the Brahman (the self or Atman) soon.
Hindi Translation + Commentary by Swami Ramsukhdas
।।5.6।। परन्तु हे महाबाहो ! कर्मयोगके बिना संन्यास सिद्ध होना कठिन है। मननशील कर्मयोगी शीघ्र ही ब्रह्मको प्राप्त हो जाता है।
5.6।। व्याख्या--'संन्यासस्तु महाबाहो दुःखमाप्तुमयोगतः'--सांख्ययोगकी सफलताके लिये कर्मयोगका साधन करना आवश्यक है; क्योंकि उसके बिना सांख्य-योगकी सिद्धि कठिनतासे होती है। परन्तु कर्मयोगकी सिद्धिके लिये सांख्ययोगका साधन करनेकी आवश्यकता नहीं है। यही भाव यहाँ 'तु' पदसे प्रकट किया गया है।सांख्ययोगीका लक्ष्य परमात्मतत्त्वका अनुभव करना होता है। परन्तु राग रहते हुए इस साधनके द्वारा परमात्मतत्त्वके अनुभवकी तो बात ही क्या है, इस साधनका समझमें आना भी कठिन हैराग मिटानेका सुगम उपाय है--कर्मयोगका अनुष्ठान करना। कर्मयोगमें प्रत्येक क्रिया दूसरोंके हितके लिये ही की जाती है। दूसरोंके हितका भाव होनेसे अपना राग स्वतः मिटता है। इसलिये कर्मयोगके आचरणद्वारा राग मिटाकर सांख्ययोगका साधन करना सुगम पड़ता है। कर्मयोगका साधन किये बिना सांख्ययोगका सिद्ध होना कठिन है।'योगयुक्तो मुनिर्ब्रह्म नचिरेणाधिगच्छति'--अपने निष्कामभावका और दूसरोंके हितका मनन करनेवाले कर्मयोगीको यहाँ 'मुनिः' कहा गया है।कर्मयोगी छोटी या बड़ी प्रत्येक क्रियाको करते समय यह देखता रहता है कि मेरा भाव निष्काम है या सकाम? सकामभाव आते ही वह उसे मिटा देता है; क्योंकि सकामभाव आते ही वह क्रिया अपनी और अपने लिये हो जाती है।दूसरोंका हित कैसे हो? इस प्रकार मनन करनेसे रागका त्याग सुगमतासे होता है।उपर्युक्त पदोंसे भगवान् कर्मयोगकी विशेषता बता रहे हैं कि कर्मयोगी शीघ्र ही परमात्मतत्त्वको प्राप्त कर लेता है। परमात्मतत्त्वकी प्राप्तिमें विलम्बका कारण है--संसारका राग। निष्कामभावपूर्वक केवल दूसरोंके हितके लिये कर्म करते रहनेसे कर्मयोगीके रागका सर्वथा अभाव हो जाता है और रागका सर्वथा अभाव होनेपर स्वतःसिद्ध परमात्म-तत्त्वकी अनुभूति हो जाती है। इसी आशयको भगवान्ने चौथे अध्यायके अड़तीसवें श्लोकमें 'तत्स्वयं योगसंसिद्धः कालेनात्मनि विन्दति' पदोंसे बताया है कि योगसंसिद्ध होते ही अपने-आप तत्त्वज्ञानकी प्राप्ति अवश्यमेव हो जाती है। इस साधनमे अन्य साधनकी अपेक्षा नहीं है। इसकी सिद्धिमें कठिनाई और विलम्ब भी नहीं है। दूसरा कारण यह है कि देहधारी देहाभिमानी मनुष्य सम्पूर्ण कर्मोंका त्याग नहीं कर सकता पर जो कर्मफलका त्यागी है वह त्यागी कहलाता है (18। 11)। इससे यह ध्वनि निकलती है कि देहधारी कर्मोंका त्याग तो नहीं कर सकता पर कर्मफलका फलेच्छाका त्याग तो कर ही सकता है। इसलिये कर्मयोगमेंसुगमता है। कर्मयोगकी महिमामें भगवान् कहते हैं कि कर्मयोगीको तत्काल ही शान्ति प्राप्त हो जाती है--'त्यागाच्छान्तिरनन्तरम्' (गीता 12। 12)। वह संसारबन्धनसे सुखपूर्वक मुक्त हो जाता है--'सुखं बन्धात्प्रमुच्यते' (गीता 5। 3)। अतः कर्मयोगका साधन सुगम, शीघ्र सिद्धिदायक और किसी अन्य साधनके बिना परमात्मप्राप्ति करानेवाला स्वतन्त्र साधन है। सम्बन्ध--अब भगवान् कर्मयोगीके लक्षणोंका वर्णन करते हैं।
English Translation + Commentary by A.C. Bhaktivedanta Swami Prabhupada
Merely renouncing all activities yet not engaging in the devotional service of the Lord cannot make one happy. But a thoughtful person engaged in devotional service can achieve the Supreme without delay.
There are two classes of sannyāsīs, or persons in the renounced order of life. The Māyāvādī sannyāsīs are engaged in the study of Sāṅkhya philosophy, whereas the Vaiṣṇava sannyāsīs are engaged in the study of Bhāgavatam philosophy, which affords the proper commentary on the Vedānta-sūtras. The Māyāvādī sannyāsīs also study the Vedānta-sūtras, but use their own commentary, called Śārīraka-bhāṣya, written by Śaṅkarācārya. The students of the Bhāgavata school are engaged in the devotional service of the Lord, according to pāñcarātrikī regulations, and therefore the Vaiṣṇava sannyāsīs have multiple engagements in the transcendental service of the Lord. The Vaiṣṇava sannyāsīs have nothing to do with material activities, and yet they perform various activities in their devotional service to the Lord. But the Māyāvādī sannyāsīs, engaged in the studies of Sāṅkhya and Vedānta and speculation, cannot relish the transcendental service of the Lord. Because their studies become very tedious, they sometimes become tired of Brahman speculation, and thus they take shelter of the Bhāgavatam without proper understanding. Consequently their study of the Śrīmad-Bhāgavatam becomes troublesome. Dry speculations and impersonal interpretations by artificial means are all useless for the Māyāvādī sannyāsīs. The Vaiṣṇava sannyāsīs, who are engaged in devotional service, are happy in the discharge of their transcendental duties, and they have the guarantee of ultimate entrance into the kingdom of God. The Māyāvādī sannyāsīs sometimes fall down from the path of self-realization and again enter into material activities of a philanthropic and altruistic nature, which are nothing but material engagements. Therefore, the conclusion is that those who are engaged in Kṛṣṇa conscious activities are better situated than the sannyāsīs engaged in simple speculation about what is Brahman and what is not Brahman, although they too come to Kṛṣṇa consciousness, after many births.